प्रयागराज के निखिल श्रीवास्तव युवा बनाए गए राष्ट्रीय समन्वयक -NSUI RTI - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 13 August 2020

प्रयागराज के निखिल श्रीवास्तव युवा बनाए गए राष्ट्रीय समन्वयक -NSUI RTI



प्रयागराज के निखिल श्रीवास्तव युवा बनाए गए राष्ट्रीय समन्वयक -NSUI RTI
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन की संस्तुति पर युवाओं द्वारा "आज़ाद" कहे जाने वाले *निखिल श्रीवास्तव युवा* को राष्ट्रीय समन्वयक आरटीआई सेल नियुक्त किया गया।
आपको बताते चले कि वर्ष 2009 में सन्गठन की सदस्यता से शुरुवात कर 2010 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय सीएमपी डिग्री कॉलेज से अध्यक्ष , 2017 में उत्तर प्रदेश प्रवक्ता व 2019 में राष्ट्रीय संयोजक(प्रभारी इलाहाबाद विश्वविद्यालय व गोरखपुर विश्ववद्यालय) जैसी उपलब्धियों को समाजहित व छात्रहित के संघर्षों के सायों में रहकर हासिल किया..!!
अभी वर्तमान में निखिल श्रीवास्तव युवा प्रयागराज जिले की शान के साथ ही साथ राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदुस्तान जनमत न्यूज़ के संवाददाता, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश  के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भी है।
      नियुक्ति के बाद प्रयागराज में खुशी व जश्न का मौहाल है। सोशल मीडिया व फोन के माध्यम से उत्तर प्रदेश अध्यक्ष -UPCC अजय कुमार लल्लू , प्रदेश अध्यक्ष-NSUI अखिलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष - ABKM 5680 व पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत सरकार श्री सुबोध कांत सहाय, शहर अध्यक्ष कांग्रेस नफीस अनवर, राहुल श्रीवास्तव (लाला भईया), पंडित अक्षित स्वदेशी, प्रत्युष गुप्ता , अमित यादव, अमित पांडेय, अभिषेक विजय श्री तिवारी,अविनाश राय, सौरभ मिश्रा, देव भ्रगवंशी, तलत आजीम, सुधांशु, निखिल पाठक, शुभम वैद्य, अमित, रजत शर्मा, अजय यादव,अंजनी त्रिपाठी समेत हजारों युवाओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया और बधाई दी।
रिपोर्ट-अंजनी त्रिपाठी

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad