मौसम विभाग का ताजा अपडेट, इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, देखें सैटेलाइट तस्वीर। - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 6 September 2020

मौसम विभाग का ताजा अपडेट, इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, देखें सैटेलाइट तस्वीर।

मौसम विभाग का ताजा अपडेट, इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, देखें सैटेलाइट तस्वीर।

देश के कई राज्यों में फिर रूक रूक के तेज बारिश हो रही है। रविवार को मौसम विभाग ने एक बार फिर बुलेटिन जारी कर भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार अगले दो घंटे में हरियाणा के महम, गोहाना, जींद, पानीपत, सोनीपत, आदमपुर में भारी बारिश होने की संभावना हैं। वहीं राजस्थान के चुरू और सादुलपुर में भी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के शामली, बड़ौत और बदायूं में हल्की हवा और गरज के साथ धीमी बारिश हो सकती है। देश की राजधानी में भी अगले दो घंटे के दौरान कई स्थानों में बारिश का अनुमान लगाया गया है।
इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार देश के कुछ अन्य हिस्सों में 10 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। केरल के महाले, उप हिमालयन डब्ल्यूबी, सिक्किम, असम और मेघालय के अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके साथ ही उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्ष्यद्वीप के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।
देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश हो रही है। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार शाम विभिन्न इलाकों में हुई झमाझम बारिश ने यहां के लोगों को उमस भरी गर्मी से खासी राहत दी थी। बारिश के साथ चली हवा ने मौसम सुहावना बना दिया था। रविवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। हल्की बारिश भी हो सकती है।

मप्र के नरसिंहपुर में बाढ़ की स्थिति

वहीं, दूसरी ओर मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। नरसिंहपुर में पिछले चार दिन से बारिश हो रही है। जिससे फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। आसपास के गांवों में भई पानी भर गया है। कई जगहों पर तो लोगों ने अपने गांवों को छोड़कर ऊंचाई वाली जगहों पर शरण ले ली है।

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad