समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मंगलवार को जनपद में प्रथम आगमन पर अनिल राय का समर्थकों व कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि अनिल राय के आने से युवा वर्ग का झुकाव समाजवादी पार्टी की तरफ बढ़ेगा।
सिविल
लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर भारी संख्या में अनिल के समर्थक व पार्टी
कार्यकर्ता सुबह से ही जमे हुए थे। अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत अनिल राय ने
कहा कि पूरा प्रदेश आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
की तरफ देख रहा है। उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों को याद कर रहा है।
वर्तमान परिस्थितियों में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव प्रदेश ही प्रदेश
को विकास की दिशा में लेकर जा सकते हैं।
भाजपा
पर हमला बोलते हुए श्री राय ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश का विकास ठप है।
समाज का हर वर्ग वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त है। इसे समाजवादी
पार्टी ही ठीक कर सकती है। बोले, समाजवादी सोच से ही विकसित उत्तर प्रदेश
बन सकता है। अखिलेश यादव युवा हैं। उनमें भविष्य की सम्भावनाएं हैं। युवा
वर्ग आशा भारी निगाहों से उनकी तरफ देख रहा है। कहा कि मैं भी एक युवा हूं।
बलिया का विकास मेरा सपना है। यही कारण है कि मैंने समाजवादी पार्टी की
सदस्यता ग्रहण किया। आज आप लोगों ने जो स्नेह और प्यार दिखाया, उसके लिए
मैं आजीवन ऋणी रहूंगा।
सामने
जुटी भारी भीड़ को देख उत्साहित होते हुए अनिल राय ने कहा कि आज के बाद
मेरा सिर्फ एक ही लक्ष्य होगा। वह लक्ष्य है 2022 में उत्तर प्रदेश में
अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार
बनाना। इसके लिए मैं रात दिन एक करूंगा। वहीं, सपा कार्यालय पर अपने संबोधन
में वरिष्ठ वक्ताओं ने कहा कि अनिल राय के पार्टी से जुड़ने के बाद जनपद
में पार्टी की ताकत बढ़ेगी। खास कर युवा वर्ग का झुकाव बढ़ेगा। जिससे मिशन
2022 मजबूत होगा। श्री राय ने कहा कि बसपा में हमारी ऊर्जा का सही उपयोग
नहीं हो रहा था। कार्यकर्ताओं का सम्मान सपा में ही है।
No comments:
Post a Comment