फिलीपीन के राजधानी क्षेत्र में बर्फ बनाने के एक संयंत्र में अमोनिया गैस
लीक होने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 90 से अधिक लोग बीमार हो गए, वहीं
सैकडों लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।
एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नवोतास सिटी
के मेयर टोबी टिएंगको ने बताया कि ‘टीपी मार्सेलो आइस प्लांट’ में अमोनिया
गैस लीक होने से बुधवार को एक कर्मचारी की मौत हो गई वहीं संयंत्र के
इलेक्ट्रीशियन का शव बृहस्पतिवार को बरामद हुआ।
अधिकारियों ने
बताया कि 90से अधिक कर्मचारियों और निवासियों को अस्पताल ले जाया गया है।
इस गैस का इस्तेमाल प्रशीतक के रूप में किया जाता है।
उन्होंने बताया कि 20से अधिक लोगों का सांस लेने में तकलीफ, आंखों और त्वचा में जलन तथा अन्य परेशानियों का उपचार चल रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि बर्फ संयंत्र के आस पास रहने वाले लोग गैस की गंध
आने के बाद अपने घरों को छोड़ करके सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे। कई
घंटों के बाद उन्होंने घरों को लौटना शुरू कर दिया था।
शहर के मेयर ने लोगों से क्षमा मांगी है और कहा कि कंपनी मृतकों के अंतिम संस्कार का तथा अन्य लोगों के चिकित्सकीय खर्च उठाएगी।
मेयर की मां के पास इस कंपनी का आंशिक स्वामित्व है।
मेयर ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
No comments:
Post a Comment