भाजपा विधायक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, 5 February 2021

भाजपा विधायक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

 राजस्थान के उदयपुर शहर में भाजपा के एक विधायक पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए एक मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार गोगुन्दा से विधायक प्रताप लाल भील (52) के खिलाफ बृहस्पतिवार को बलात्कार के आरोप में सुखेर पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी।

उदयपुर के पुलिस अधीक्षक राजीव पचार ने कहा, "पीड़िता की चिकित्सकीय जांच के बाद उसका बयान दर्ज किया गया।’’

मध्य प्रदेश की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि विधायक ने उससे शादी करने का वादा किया और इसकी आड़ में कई बार उससे बलात्कार किया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, विधायक व आरोप लगाने वाले महिला एक ही समुदाय से हैं और कुछ वर्षों से संपर्क में थे। आरोपी विधायक से इस बारे में कोई बात नहीं हो पाई है।


 

No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad