पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का निधन - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 17 March 2021

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का निधन

 भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।

परिवार के सूत्रों ने उनके निधन की खबर दी है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में गांधी जहाजरानी राज्यमंत्री रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि हाल ही में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उनका कई अन्य बीमारियों के लिए भी इलाज चल रहा था।

उन्होंने 80 के दशक में पार्षद के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। भाजपा नेता ने महाराष्ट्र की अहमदनगर सीट से 1999 से लेकर तीन बार लोकसभा चुनाव जीता।

उन्हें 2019 के आम चुनावों में टिकट देने से इनकार कर दिया गया था।


No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad