भारतीय
जनता पार्टी (भाजपा) सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि समाज में मानवता का
उत्कृष्ट उदाहरण सेवा भारती द्वारा किया जा रहा कार्य है। संघ व्यक्ति
निर्माण का कार्य करता है और संस्कार देता है।
सेवा
भारती मेरठ महानगर द्वारा संचालित मां अन्नपूर्णा रसोई में रविवार को
सांसद राजेन्द्र अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने सेवा कार्य की सराहना करते हुए
कहा कि स्वयंसेवकों में राष्ट्रभक्ति तथा वंचित लोगों के लिए सेवा का भाव
संघ जगाता है। 'सेवा परमो धर्म:' अर्थात सेवा हमारा परम धर्म है। संघ के
स्वयसेवकों द्वारा किए गए कार्यों की समाज में हर ओर प्रशंसा हो रही है।
सांसद
ने कहा कि पर्याप्त सतर्कता बरतने के साथ ही टीका लगवाने पर जोर देने की
जरूरत है तथा मास्क पहनने की आवश्यकता है। सेवा भारती द्वारा प्रतिदन
हजारों लोगों को भोजन वितरित किया जा रहा है। मां अन्नपूर्णा रसोई प्रतिदिन
भूखें लोगों को भरपेट भोजन करवाती है। यह एक बड़ा कार्य है।
सेवा
भारती के महानगर अध्यक्ष छविन्दर सैनी ने बताया कि सेवा भारती द्वारा भोजन
के पैकेट कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं
द्वारा वितरित किए जा रहे हैं। भोजन वितरण के साथ ही मास्क का भी वितरण
किया जा रहा है। कोई भी भूखा ना रहे। कोई भी भूखा ना सोए इस संकल्प को
दोहराते हुए स्वयंसेवक, सेवा बस्तियों, रेलवे स्टेशन, रेहड़ी वाले, बस
स्टैंड आदि पर भोजन वितरित कर रहे हैं।
भोजन
व्यवस्था प्रमुख कमलदत्त शर्मा ने स्वयंसेवकों की उपस्थिति में भोजन बनाने
की प्रक्रिया में सफाई व्यवस्था पर विशेष बल देने को कहा। साथ ही सभी
कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह मास्क लगाकर ही रहे तथा जो लोग भोजन लेने
बिना मास्क के आ रहे हैं उनको मास्क भी देते रहें।
इस
मौके पर डाॅ. चरण सिंह लिसाड़ी, अमित सिंघल, मुकेश सैनी, पीएस सैनी, अमित
वाल्मीकि, दीपक सूद, गौरव, राधेश्याम, अक्षय, डॉ. मनोज जाटव, अमित वाल्मीकि
आदि मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment