रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव के पास सैन्य अभियान कम करने का संकल्प जताया - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 30 March 2022

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव के पास सैन्य अभियान कम करने का संकल्प जताया

 यूक्रेन के साथ हालिया दौर की वार्ता में युद्ध को खत्म करने के संभावित समझौते की रूपरेखा सामने आने के बाद रूस ने मंगलवार को घोषणा की कि वह देश राजधानी कीव और उसके एक उत्तरी शहर के पास सैन्य अभियानों में उल्लेखनीय रूप से कमी लाएगा।

तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में आयोजित सम्मेलन में यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल ने एक रूपरेखा तैयार की जिसके तहत देश खुद को तटस्थ घोषित करेगा और इसकी सुरक्षा की गारंटी अन्य देशों द्वारा दी जाएगी।

मास्को की प्रतिक्रिया सकारात्मक थी और वार्ता बुधवार को आगे बढ़ने की उम्मीद है। पांच सप्ताह से जारी खूनी युद्ध में हजारों लोग मारे गए हैं और लगभग 40 लाख यूक्रेनी लोगों को देश से पलायन करना पड़ा।

यूक्रेन की सेना ने कहा कि उसने कीव और चेर्निहीव के आसपास रूसी सैनिकों को वापस जाते देखा है, हालांकि अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने कहा कि वह रूस के दावे की पुष्टि नहीं कर सकता।


No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad