लालगोपालगंज कस्बा के एक व्यापारी की एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान कोरोना से मौत हो गई। पांच दिन पहले तबियत बिगड़ने पर उसे एसआरएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
गुरुवार रात से उसकी तबीयत अचानक खराब होने लगी और उसे वेंटिलेटर पर रख दिया गया था। मरीज को सांस लेने में काफी दिक्कत आ रही थी और शुक्रवार भोर में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में व्यापारी का फाफामऊ गंगा तट पर अंतिम संस्कार करा दिया।
बताते चलें कि 13 जून को लालगोपालगंज स्थित जेठवारा मार्ग निवासी 47 वर्षीय युवक को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। तबीयत बिगड़ने पर घर वाले युवक को एसआरएन हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने कोरोना के लक्षण को देखते हुए भर्ती कर लिया। युवक को स्वाब लेकर परीक्षण के लिए भेजा था। 48 घंटे बाद युवक में कोरोना की पुष्टि हो गई। इसके बाद से ही युवक को वेंटीलेटर पर रखकर इजाल किया जा था। गुरुवार रात उसकी तबीयत अचानक खराब होने लगी।
मरीज को सांस लेने में काफी दिक्कत आ रही थी, और शुक्रवार भोर में उसकी मौत हो गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में युवक का फाफामऊ गंगा तट पर परिजन की उपस्थिति में अंतिम संस्कार कराया गया। मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हालांकि संक्रमित युवक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद परिजन की भी कोरोना की जांच हुई जिसमें परिवार के सभी सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आने से परिवार जन राहत की सांस ली। जबकि नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है वही पुलिस बल तैनात है।
ब्यूरो रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment