इटावा जेल में सजायाफ्ता कैदी की मौत - National Adda

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, 28 January 2022

इटावा जेल में सजायाफ्ता कैदी की मौत

 इटावा जिला जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे एक कैदी की मौत हो गयी। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जेल अधीक्षक राम धनी ने बताया कि हत्या के एक मामले में अक्टूबर 2020 से आजीवन कारावास की सजा काट रहा निहाल सिंह (70) बृहस्पतिवार को अपरान्ह डेढ़ बजे के आसपास अपने कपड़े धो रहा था, तभी वह गश खाकर गिर गया।

उन्होंने बताया कि थाना भरथना क्षेत्र के ग्राम भैसाई के रहने वाले निहाल सिंह को जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने कैदी को मृत घोषित कर दिया। कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।


No comments:

Post a Comment


Post Bottom Ad