किसान
आन्दोलन के नाम पर विपक्ष जहां सरकार को घेरने में जुटा है और उस पर लगातार
हमले कर रहा है। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विरोधी दलों
पर किसानों के कंधे का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि
जिन लोगों को जनता ने सत्ता से बेदखल कर दिया है, वह सरकार ओर देश के खिलाफ
साजिश का हिस्सा बन गए हैं।
उपमुख्यमंत्री
केशव ने शुक्रवार को कहा कि किसान आन्दोलन के नाम पर साजिश की जा रही है।
हमारा जो अन्नदाता किसान है, यह देश जानता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी के रहते हुए ना तो कभी किसानों का अहित हो सकता है, ना ही देश का अहित
हो सकता है ना देशवासियों का अहित हो सकता है। उन्होंने कहा कि फिर भी जिन
लोगों को देश और प्रदेश की जनता ने सत्ता से बेदखल कर दिया है, वह सब
मिलकर किसानों के कंधे का इस्तेमाल करते हुए सरकार के खिलाफ, विचार के
खिलाफ, देश के खिलाफ, एक साजिश का हिस्सा बन गए हैं।
उपमुख्यमंत्री
केशव मौर्य ने कहा कि किसानों की कोई भी मांग हो अगर केन्द्र में
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार है और उत्तर प्रदेश में उनके
मार्गदर्शन में चलने वाली सरकार है, तब इस देश को विश्वास है कि
प्रधानमंत्री मोदी ना तो किसानों के खिलाफ, न गरीबों के खिलाफ कुछ कर ही
नहीं सकते।
इस
बीच प्रदेश के शामली स्थित भैंसवाल गांव में आज राष्ट्रीय लोक दल द्वारा
बुलाई गई किसानों की महापंचायत में पार्टी नेता जयंत चौधरी पहुंचे। इस
दौरान सरकार पर कानून वापस लेने का दबाव बनाया गया। दरअसल किसान आन्दोलन का
मजबूती देने के लिए शुक्रवार से उत्तर प्रदेश में किसान पंचायतों का आयोजन
करने का फैसला किया गया है। यह पंचायतें फरवरी के अंत तक चलेगी। इन
पंचायतों का आयोजन रालोद की तरफ से किया जा रहा है। पार्टी ने किसान
आन्दोलन को समर्थन देने की घोषणा की है।
No comments:
Post a Comment